परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के निखती कला गांव में मंगलवार को बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जहां एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष से दो लोगों को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों की पहचान उक्त गांव निवासी मंजय कुमार राम एवं कमलेश कुमार राम के रूप में की गई। घटना के संबंध में मंजय कुमार राम ने बताया कि मेरे घर पर छोटे-छोटे बच्चे पड़ोस के बच्चों के साथ विवाद कर लिए थे।
इसके बाद पड़ोस के लोगों ने मेरे बच्चों के साथ मारपीट की। हम लोग शादी समारोह में टेंट लगाने के लिए गए थे वापस लौटे तो उन लोगों से पूछताछ की तो पड़ोसियों ने हम लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद मारपीट के दौरान चाकू से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने बीच बचाव किया और सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…