रघुनाथपुर: बच्चों के विवाद में दो लोगों को मारी चाकू, घायल

पूछताछ करने गए थे परीजन तभी भी घटना

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के निखती कला गांव में छोटे-छोटे बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई .जहां एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष से दो लोगों को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया .घायलों की पहचान उक्त गांव निवासी बृजकिशोर राम का पुत्र मंजय कुमार राम और तूफानी राम का पुत्र कमलेश कुमार राम के रूप में की गई .घटना के संबंध में मंजय कुमार राम ने बताया कि मेरे घर पर छोटे-छोटे बच्चे पड़ोस के बच्चों के साथ विवाद कर लिए थे. जिसके बाद पड़ोस के लोगों ने मेरे बच्चों के साथ मारपीट किया.

हम लोग शादी समारोह में टेंट लगाने के लिए गए थे वापस दोपहर में लौटे तो उन लोगों से पूछताछ करने के लिए चले गए कि आखिर आप लोगों ने छोटे-छोटे बच्चों को क्यों पिटाई की है .इसी पर आगबबूला होकर पड़ोसियों ने हम लोगों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया. जिसके बाद मारपीट के दौरान हम दोनों को चाकू से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया .स्थानीय लोगों ने बीच बचाव किया और सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है. इधर सदर अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा दोनों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है .जिसमे एक को पेट में चाकू लगी है जबकि दूसरे को पीठ में चाकू लगी है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026