रपरवेज अख्तर/सिवान: जिले के घुनाथपुर प्रखंड के कुशहरा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष व राजद नेता अफाक अहमद ने फिरोजपुर गांव स्थित अपने आवास पर बुधवार को समारोह आयोजित कर उलेमाओं को शाल व माला पहनाकर सम्मानित किया। अफाक अहमद ने कहा कि उलेमा हमारे दिन के रहबर हैं, ओलमा हमारी कौम के भविष्य की तामीर में बहुत ही अहम किरदार अदा करते हैं, इसलिए उनके सराहनीय कार्य व बच्चों को दिनी शिक्षा देने को देखते हुए उन लोगों को सम्मानित करना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि ओलमा एकता का पैगाम देते हैं, कौम की खिदमत करते हैं। इस दौरान हाफिज मोहम्मद फरजा़न फिरोजपुरी, मौलाना गुलाम मुस्तफा क़ादरी, मौलाना शमीम मिस्बाही, हाफिज मोहम्मद हुसैन, हाफिज मतिन सिद्दीकी को शाल तथा माला पहनाकर स्वागत किया गया। मौके पर वार्ड पार्षद डा. मोहम्मद रजा, मंजर इमाम, कुशहरा पंचायत के उपसरपंच गौसे आजम सिद्दीक़ी, समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…