परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर-सिसवन मुख्य पथ पर नेवारी गांव में शुक्रवार की रात तेज गति से जा रही कार चालक द्वारा नियंत्रण खोने से सड़क किनारे एक मकान की दीवार में टकरा गई। इस घटना में कार तथा मकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना के बाद ग्रामीणों के आने के पूर्व कार में सवार सभी लोग अन्यत्र चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि कार में खून के धब्बे दिखाई देने से अनुमान लगाया जा रहा था कि इसमें सवार लोग भी घायल हुए होंगे। इस मामले में थानाध्यक्ष मो. तनवीर आलम ने बताया कि मामला संज्ञान में है। घायल व गाड़ी की शिनाख्त में पुलिस जुटी हुई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…