रघुनाथपुर: प्रखंड के 13 विद्यालयों में टीकाकरण आज

परवेज अख्तर/सिवान: प्रदेश में कोरोना के प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ विभाग ने विद्यालयों में टीकाकरण शिविर लगाने का निर्णय लिया है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नरेंद्र पाठक ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को प्रखंड के 13 विद्यालयों में टीकाकरण किया जाएगा. जिसमें 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे, 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों तथा 18 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों को टीका लगाया जाएगा. डॉ पाठक ने बताया कि इसके लिए सभी लोगों को आधार कार्ड और मोबाइल लेकर टीकाकरण केंद्र पर जाना होगा.

डॉ पाठक से मिली जानकारी के अनुसार जिन विद्यालयों में गुरुवार को टीकाकरण किया जाएगा उनमें मध्य विद्यालय आदमपुर, किसान मजदूर उच्च विद्यालय इंटर कॉलेज टारी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय रघुनाथपुर(मुरारपट्टी), प्रोजेक्ट कस्तूरबा उच्च विद्यालय पंजवार, उत्क्रमित उच्च विद्यालय करसर, उत्क्रमित उच्च विद्यालय नवादा उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुजवाँ, प्राथमिक विद्यालय मेहरौली, उत्क्रमित उच्च विद्यालय दिघवलिया, उच्च विद्यालय निखती कलां, मध्य विद्यालय उगो, उच्च विद्यालय सैदपुरा और उत्क्रमित उच्च विद्यालय गभीरार का नाम शामिल है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026