परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के पंजवार गांव स्थित प्रभा प्रकाश डिग्री कालेज परिसर में कर्मयोगी घनश्याम शुल्क की 75 वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह कार्यक्रम तीन दिवसीय होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी होंगे। यह जानकारी देते हुए कालेज के सचिव भरत दुबे ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ तीन तथा समापन पांच नवंबर को होगा।
इस मौके पर तीन नवंबर को बालिका वर्ग का खेल प्रतियोगिता, चार नवंबर को बालिका वर्ग का सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता एवं नृत्य, संगीत प्रतियोगिता तथा पांच नवंबर घनश्याम शुल्क की जयंती पर सुबह में प्रभात फेरी, कवि सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम होगा। इस मौके पर विधायक हरिशंकर यादव, विधान पार्षद वीरेंद्र नारायण यादव , पूर्व राज्य सभा सांसद शिवानंद तिवारी, लोक गायिका चंदन तिवारी सहित कई समाजसेवी उपस्थित रहेंगे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…