रघुनाथपुर: लूट की घटना के पीड़ित मिले गृह विभाग के विशेष सचिव से

परवेज अख्तर/सिवान: बीते 10 दिसंबर 2021 को रघुनाथपुर बाजार में थाना से करीब 100 से 160 मीटर की दुरी पर स्थित ज्योति अलंकार ज्वेलर्स से हुई लूट की घटना में प्रशासन द्वारा संतोषजनक कार्रवाई नही होने पर पीड़ित दुकानदार के पुत्र ने बिहार सरकार गृह विभाग के विशेष सचिव से मिल अपनी आपबीती सुनाई. बताते चले कि रघुनाथपुर थाने से सटे 10 दिसम्बर 2021 को दिनदहाड़े हथियार बन्द अपराधियों ने ज्योति अलंकार ज्वेलर्स से करीब 65 लाख रुपये के जेवर व नगद 75 हजार रुपये लूटकर आराम से फरार हो गए थे. लूट के समय पुलिस तमाशबीन बनी बैठी थी घटना के बाद गोपालगंज जिले के उचकागांव में गिरफ्तार अपराधियों के हाथ होने की बात पुलिस द्वारा कही गई. ‘

परंतु उचकागांव में गिरफ्तार अपराधियों की टीआई परेड व बरामद गहनों के पहचान के लिए आजतक ज्योति अलंकार ज्वेलर्स के मालिक को नही बुलाया गया हैं. पुलिसिया कारवाई से संतुष्ट नही होने पर बीमार पीड़ित दुकानदार नर्वदेश्वर सोनी के पुत्र अमन सोनी ने बिहार सरकार के गृह विभाग के गृह सचिव विकास वैभव से गुरुवार को मिलकर अपनी आपबीती बताई .साथ ही श्री ठाकुर स्वर्णकार समाज न्यास के अध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश ठाकुर ने अपर पुलिस महानिदेशक संजय सिंह से मिलकर स्वर्ण व्यवसायियों की सुरक्षा पर बात की जिसपर एडीजी ने कहा कि जल्द ही मुख्य सचिव के साथ बैठक कर स्वच्छ छवि के स्वर्ण व्यवसायियो को शस्त्र लाइसेंस जारी किया जाएगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026