परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय को चंवरी इलाके के करीब आधा दर्जन गांव को जोड़ने वाली रघुनाथपुर-करसर पीसीसी सड़क काफी जर्जर हो गई। यह सड़क के कई जगह टूट गई है तथा इस पर दो से तीन फीट गड्ढे हो गए हैं। रात को कौन कहे दिन में भी चलने से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इस सड़क पर प्रतिदिन ई- रिक्शा, बाइक, साइकिल से लोगों को आना जाना लगा रहता है। यदि कोई सावधानी नहीं बरते तो दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।
ग्रामीण बबन पांडेय ने बताया कि यह सड़क बरसात में पानी जमने से खराब हो गई है। इस कारण प्रत्येक दिन इस सड़क पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इस संबंध में जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया जा चुका है, लेकिन अब तक किसी द्वार सुधी नहीं लिया गया है। ज्ञात हो कि इस सड़क से बंगरा, करसर, फुलवरिया, अमवारी, बहेलिया, आमा टोला, दया छपरा सहित करीब आधा दर्जन गांवों के लोग प्रतिदिन कार्यवश प्रखंड मुख्यालय आते-जाते रहते हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…