परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड में मनरेगा योजना में जेसीबी एवं ट्रैक्टर से काम कराने का वीडियो व फोटो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो संठी पंचायत के आदमपुर गांव का बताया जाता है। उधर बिना कार्य के मनरेगा योजना से राशि उठा लेने की शिकायत संठी पंचायत के पूर्व मुखिया निशा देवी के पति रविशंकर सिंह ने प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी से की है।
इसके बाद संवेदक द्वारा आनन-फानन में ट्रैक्टर से मिट्टी की भराई का कार्य कराया जा रहा है। इस मामले में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी जितेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान है। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस पंचायत में पूर्व से चल रहे विवाद के कारण कई कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…