परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के राजपुर स्थित उच्च विद्यालय तथा पंजवार स्थित प्रभा प्रकाश डिग्री कालेज परिसर में बुधवार को डीएम मुकुल कुमार गुप्ता ने जन संवाद कार्यक्रम आयोजित कर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी तथा इसका लाभ लेने का आह्वान किया। डीएम ने कहा कि बिहार कई महिलाएं नई चेतना हैं। उन्होंने इसके लिए जीविका दीदियों के कार्य की सराहना की। उन्होंने समाज व देश के विकास में महिलाओं की भागीदारी की सराहना की। डीएम ने कहा कि जिला में यह पांचवां जन संवाद कार्यक्रम हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई योजनाएं चल रही हैं, उसे लागू करना सरकार की ही जिम्मेदारी बनती है। ग्रामीण से लेकर शहर तक सड़क का जाल बिछ चुका है।
प्रदेश की सड़कें चकाचक हैं। जिले के लोग छह घंटे में पटना पहुंच जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़क तो सरकार बनाती है। उसकी संरक्षण की जिम्मेदारी आप सब की है। उन्होंने मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि आदि क्षेत्रों में हुए चलाई जा रही योजना की जानकारी देते हुए इससे लाभ लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महिलाओं की अधिक उपस्थिति देख खुशी व्यक्त की तथा समाज के विकास में उनकी भागीदारी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को डीडीसी भूपेंद्र प्रसाद यादव, डीपीआरओ शैलेश कुमार चौधरी, डीएओ जयराम पाल, बीडीओ अशोक कुमार, सीओ निखिल कुमार, बीपीएम अभिषेक कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया। इस मौके पर काफी संख्या में पदाधिकारी व ग्रामीण उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…