रघुनाथपुर: करंट लगने से मजदूर की मौत, सड़क जाम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के सूर्यबलिया गांव में गुरुवार की शाम करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने चकरी-पतार मुख्य पथ को जाम कर प्रदर्शन किया। मृतक की पहचान खुजवां निवासी विनोद पंडित के रूप में हुई है। बताया जाता है कि विनोद पंडित सूर्यबलिया में एक घर में सेंट्रिंग का कार्य कर रहा था। इसी दौरान बगल से गुजरे बिजली के तार के चपेट में आ गया इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर चकरी-पतार मुख्य सड़क पर शव को रख कर जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना की सूचना मुखिया आरती देवी द्वारा बिजली विभाग के अधिकारियों और थाना को दी गई । खुजवां गांव के लोगों ने बताया कि जिस घर पर काम करने के दौरान करंट से मजदूर की मौत हुई है, उस निर्माणाधीन घर पर पिछले वर्ष ही करंट से ही एक राजमिस्त्री की मौत हो गई थी। समाचार प्रेषण तक मौके पर ना पुलिस पहुंची थी और ना ही विद्युत विभाग के पदाधिकारी ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026