परवेज अख्तर/सिवान: रघुनाथपुर बीते दिनों दिल्ली में हुई सड़क हादसे में रघुनाथपुर के नरहन गांव निवासी एक 30 वर्षीय मजदूर की जान चली गई. मृत मजदूर नरहन गांव निवासी नागें राम का 30 वर्षीय पुत्र जितेंद्र राम बताया जा रहा है. रविवार को जैसे ही मृत मजदूर का शव उसके गांव पहुचा उसे देखने लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी. सांत्वना देने वालो भीड़ लग गई. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि करीब 20 दिन ही पहले रोजी रोटी की तलाश में गए मजदूर टिकरी बॉर्डर के पास बहादुरगढ़ के किसी कंपनी में दिहाड़ी मजदूरी का काम मिला. 29 जुलाई को ड्यूटी से वापस जाने के क्रम में सड़क हादसे का शिकार हो गया और वही उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना साथी मजदूरों के द्वारा उसके परिजनों को दी गई. बताया जा रहा है जितेंद्र के परिवार की जिम्मेवारी उसी के कंधो पर थी. मृतक के परिजन को सांत्वना देने स्थानीय विधायक हरिशंकर यादव, मुखिया फिरोज खान, सरपंच रविंद्र सिंह, पूर्व जिलापार्षद अनिल सिंह आदि पहुंचे थे.
पत्नी व बच्चों का हुआ रो-रो कर बुरा हाल
दो बेटे और एक बेटी के पिता जितेंद्र राम का जैसे ही उसे घर पहुंचा न सिर्फ घरवाले बल्कि मोहल्ले वासियों के भी आंख भर आई. पत्नी रीना देवी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…