✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना की गश्त दल ने मंगलवार की रात अमवारी गांव में शादी समारोह से एक युवक को एक कट्टा व दो गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया तथा उसके विरुद्ध प्राथमिकी कर बुधवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सारण के जनता बाजार थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी राहुल कुमार राम के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष मो. तनवीर आलम ने बताया कि अमवारी गांव में विनय राम के यहां आई बरात में कुछ लोगों ने एक युवक को देसी कट्टा के साथ देख इसकी सूचना थाने को दी। सूचना मिलते ही थाना की गश्त दल वहां पहुंच उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान युवक के पास से देसी कट्टा तथा दो गोली बरामद की है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…