परवेज अख्तर/सिवान : जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के लगुसा निवासी अधेड़ की 19 फरवरी को बहरीन (विदेश) में मौत हो गई। उसकी मौत की सूचना मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक लगुसा निवासी नरेंद्र तिवारी का पुत्र राजेश तिवारी बताया जा रहा है। बताया जाता है कि राजेश तिवारी बहरीन में रहकर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। वह कई दिनों से बीमार था। स्वजनों ने बताया कि वह 10 फरवरी को फ्लाइट से घर लौटने वाला था। एक दिन पूर्व 9 फरवरी को जांच के दौरान कोरोना संक्रमित पाया गया, इस कारण उसको क्वारंटाइन कर दिया गया। इस दौरान 19 फरवरी की रात ही उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि राजेश घर का कमाऊ सदस्य था। वह बहरीन के मैजिक साइन नामक कंपनी में स्टोरकीपर का काम करता था।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…