परवेज अख्तर/सिवान: होली को ड्राई करने के उद्देश्य से जिले में शराब की बिक्री करने वालों की धरपकड़ का अभियान गुरुवार को भी जिला पुलिस द्वारा जारी रहा। जहां एक तरफ बॉर्डर एरिया में चेकपोस्ट पर हर वाहन की सघन जांच की गई वहीं शहर में भी अचानक शाम को भारी संख्या में पुलिस बल के साथ एएसपी छापेमारी को निकले। एक साथ इतनी तादाद में पुलिस को देख लोग हैरत में थे। हैरानी उस समय और बढ़ गई जब छापेमारी के क्रम में थोड़ी देर बाद श्वान दस्ता की टीम पहुंच गई। टीम ने खोजी कुत्ते के साथ हर संदिग्ध मकान की तलाशी ली। छापेमारी में नगर थाना इंस्पेक्टर जय प्रकाश पड़ित, महादेवा ओपी प्रभारी पंकज कुमार ठाकुर,टाइगर मोबाइल शामिल थे। छापेमारी नगर थाना क्षेत्र के फतेहपुर दुर्गा मंदिर रोड स्थित चुआट गली के चार घरों से शुरू हुई। बारी बारी से चार घरों में खोजी कुत्ते की मदद ली गई। हालांकि यहां से पुलिस को कुछ खास हाथ नहीं लगा।
मुफस्सिल थाना की पुलिस ने गुप्ता सूचना के आधार पर सुर्दशन चौक के पास गाड़ी जांच कर एक मार्शल गाड़ी से 117 बोतल शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया। थानाध्यक्ष धमेंद्र कुमार ने बताया कि एक मार्शल गाड़ी से 117 बोतल शराब बरामद किया गया। जिसमें अंगौता निवासी नितेश पाठक को गिरफ्तार किया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…