दारौंदा में संदिग्ध परिस्थिति में रेलकर्मी की मौत

परवेज अख्तर/सिवान: सिवान-छपरा मुख्य पथ पर दारौंदा रेलवे जंक्शन के पश्चिमी रेलवे फाटक के समीप रेल कर्मी की मौत संदिग्ध परिस्थिति में हो गई। उसका शव सोमवार की सुबह एक गड्ढे से बरामद किया गया। मृतक की पहचान रेलकर्मी (काटा वाला कर्मी) सह सारण के अवतार थाना क्षेत्र के छोटा झंझवा निवासी अवधेश राय के रूप में हुई। पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि रेल कर्मी अवधेश राय रविवार की शाम दारौंदा जंक्शन पर ड्यूटी कर अपने किराए के मकान में चले गए। जब सोमवार को ड्यूटी पर नहीं लौटे तो उनके सहकर्मी काफी इंतजार करने के बाद उनके मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन मोबाइल भी नेटवर्क एरिया से बाहर बता रहा था। इसके बाद कर्मी उसके खोजबीन करते हुए उसके आवास पर जाने लगा।

इस दौरान रास्ते में सड़क किनारे गड्ढे में रेलकर्मी अवधेश राय का शव दिखाई दिया। शव देख वह शोर मचाने लगा तथा इसकी सूचना थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा घटना की सूचना उसके स्वजनों को दी गई। उसके बाद पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मृतक के स्वजन भी पहुंच कर दहाड़ मारकर रोने लगे जिन्हें आसपास के ग्रामीण ढाढ़स बंधा रहे थे। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर ने कहा कि काटा कर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के चेहरे व नाक पर कटे का निशान था। संभवत: घर जाने के दौरान गड्ढे में गिरने से अवधेश राय की मौत की आंशका जताई जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024