परवेज़ अख्तर/सीवान:- पूरे कुशवाहा समाज को अति पिछड़ा वर्ग में शामिल करने की मांग को लेकर स्टेशन पर ट्रैक जाम करने के मामले में गिरफ्तार किए गए कुशवाहा अधिकार आंदोलन समिति के राष्ट्रीय संयोजक रवि कुशवाहा समेत अन्य आरोपितों को प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बने रेलवे कैम्प कोर्ट में बुधवार को पेश किया गया। सोनपुर रेलवे कोर्ट के मजिस्ट्रेट आशीष मिश्रा के समक्ष हुई पेशी व सुनवाई के बाद रवि कुशवाहा समेत अन्य सभी 84 आरोपितों को मजिस्ट्रेट ने बेल दे दी। यहां पर इन पर लगा गए धारा 174 (ए) रेलवे परिसर में प्रदर्शन कर गाड़ियों को रोके रखने, 147 में रेलवे क्षेत्र में अनाधिकृत प्रवेश, 145 में रेलवे क्षेत्र में नारा लगाने व 146 में सरकारी कार्यों में बाधा उत्पन्न करने के मामले में बेल दे दी गई है। आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि 18 मार्च को स्टेशन पर ट्रैक जाम करने व ट्रेन परिचालन को बाधित करने के मामले सोनपुर रेल मजिस्ट्रेट के कैम्प कोर्ट में पेशी के बाद रवि कुशवाहा समेत अन्य सभी आरोपितों को बेल दे दी गई है। बताया कि इससे पहले इस मामले के सभी आरोपितों से मंडलकारा में पूछताछ की गई थी। सभी ने कुशवाहा अधिकार आंदोलन समिति के राष्ट्रीय संयोजक रवि कुशवाहा के नेतृत्व में रेलवे ट्रैक जाम करने की बात स्वीकार की थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…