Categories: पटना

रेलवे के AGM ने किया छपरा जंक्शन का निरीक्षण, रनिंग रूम समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का दिया निर्देश

छपरा: पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबन्धक अमित कुमार अग्रवाल गोरखपुर-छपरा रेल खण्ड पर स्थित देवरिया सदर एवं छपरा स्टेशन तथा देवरिया सदर से छपरा तक गाड़ी संख्या 12530 लखनऊ-पाटलिपुत्र सुपरफास्ट एक्सप्रेस से खराब मौसम में गाड़ियों के संरक्षित परिचालन को सुनिश्चित करने हेतु फुट प्लेट निरीक्षण किया । अपर महाप्रबन्धक अमित कुमार अग्रवाल ने गाड़ी संख्या 12530 लखनऊ-पाटलिपुत्र सुपरफास्ट एक्सप्रेस से फुट प्लेट निरीक्षण करते हुये कि कि छपरा रेलवे स्टेशन पहुंचे, यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया तदुपरांत वे छपरा क्रू लॉबी, गार्ड/लोको पायलट रनिंग रूम तथा छपरा कोचिंग डिपो का व्यापक निरीक्षण किया ।

इस दौरान उन्होंने रनिंग रूम के विस्तारीकरण कार्य एवं उसमें ठहरने वाले कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं का संज्ञान लिया और सम्बंधित को रनिंग रूम की समुचित रख-रखाव, साफ-सफाई व् सुधार हेतु निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अपर महाप्रबन्धक ने देवरिया सदर-छपरा रेल खण्ड के विभिन्न स्टेशनों पर परिचालनिक सुगमता से सम्बन्धित कार्यों की समीक्षा करते हुये इस रेल खण्ड के विभिन्न गतिअवरोधों काशन आर्डर को आवश्यक कार्य पूरा कर यथाशीघ्र समाप्त करने का निर्देश दिया ।

अपर महाप्रबन्धक ने यात्री सुविधाओं के अन्तर्गत छपरा जं० के प्लेटफार्मों, सामान्य यात्री हाल, विभिन्न श्रेणी के यात्री प्रतीक्षालय, विश्रामालय एवं सरकुलेटिंग एरिया का भी निरीक्षण किया तथा स्टेशन परिसर की साफ-सफाई, कोविड नियमों का पालन एवं स्टेशन के कार्यालयों में रखरखाव के सम्बन्ध में अधिकारियों को निर्देश दिया ।

निरीक्षण के दौरान अपर महाप्रबन्धक के साथ अपर मंडल रेल प्रबन्धक(परिचालन) शिव प्रताप सिंह यादव, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर-प्रथम जे.के.सिंह,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(परिचालन) अनिल कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर/कर्षण पंकज केशरवानी सहित वरिष्ठ रेल अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं अन्य रेलकर्मी उपस्थित थे ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026