पटना: बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने वाला है। मानसून की ट्रफ लाइन रविवार को बिहार के दक्षिणी हिस्से से होकर गुजर रही थी। धीरे- धीरे इसके उत्तरी हिस्से की ओर शिफ्ट होने की संभावना है। यह सोमवार को गंगानगर, हिसार, दिल्ली, अलीगढ़, फुरसतगंज, गया, बांकुरा और वहां से दक्षिण पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी से मिल रही है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटे के दौरान पटना समेत मध्य व उत्तर बिहार के अनेक स्थानों पर बारिश के आसार हैं। अगले 48 से 72 घंटों के दौरान पूरे प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश, मेघ गर्जन व आकाशीय बिजली चमकने का पूर्वानुमान लगाया गया है।
बिहार में फिर से अच्छी बारिश के आसार
मौसम वैज्ञानिक संजय कुमार की मानें तो ट्रफ लाइन के बिहार से गुजरने से अच्छी बारिश के आसार हैं। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के पूर्णिया में 62.4 मिमी, बिहारशरीफ में 34.8 मिमी, भागलपुर के कहलगांव में 33.4 मिमी, बांका के कटोरिया में 31.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।
राज्य के इन हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी
मानसून की सक्रियता को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से 30 जुलाई तक राज्य के पूर्वी-पश्चिमी चंपारण, उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम जिलों को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। आसान शब्दों में समझें तो यह अलर्ट बिहार के ज्यादातर जिलों के लिए है। इन जगहों पर भारी बारिश, आकाशीय बिजली चमकने व वज्रपात का पूर्वानुमान है। अलर्ट के दौरान सबसे अधिक बचाव वज्रपात से जरूरी है। इस मौसम में वज्रपात से काफी लोगों की जान जा चुकी है।
बादल गरज रहे हों तो बरतें ये सावधानियां
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…