परवेज अख्तर/सिवान : मानसून के सक्रिय होने से लगातार हो रही बारिश ने मैरवा नगर पंचायत में नाला प्रबंधन की पोल खोलकर रख दी है। बारिश के कारण प्रखंड की कई महत्वपूर्ण सड़कें, स्कूल, अस्पताल, थाना प्रखंड कार्यालय परिसर और मंडी जलमग्न हो गए हैं। वाहनों का परिचालन भी प्रभावित हो रहा है। जर्जर सड़कों पर जल जमाव होने से बाइक और साइकिल चालक पानी में गिर रहे हैं। जलजमाव की स्थिति नगर पंचायत क्षेत्र में नाला प्रबंधन की हकीकत बयान करने लगी है। सभी नाले लबालब भरे पड़े हैं। लगातार बारिश होती रही तो दुकानों और घरों में पानी घुसना तय माना जा रहा है। इसकी चिंता अभी से लोगों को सताने लगी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…