परवेज अख्तर/सीवान:- अक्टूबर माह में हुई अंतिम बारिश का खेतों में लगा पानी किसानों के लिए मुसीबत खड़ा कर दिया है। जिससे उनकी सैकड़ों एकड़ धान की फसल खेतों में पानी लगे होने से कटाई नहीं हो पा रही है। एक तरफ जहां उनकी धान की फसल पकने के बाद पानी में सड़ रही है। वहीं गेहूं की बुवाई भी पिछड़ रही है ।बरसात की अंतिम बारिश किसानों के लिए परेशानी का सबब बन कर आई है और धान की खेतो में पानी लगे होने के कारण एक ओर जहां किसानों को फसल काटने में परेशानी हो रही है ।वहीं अधिकांश किसानों के धान की फसलें धीरे-धीरे सड रही हैं ।जिसके चलते कंबाइन से इनकी कटाई संभव नहीं हो पा रही है। छोटे किसान हाथ से धान की कटाई कर धान को निकालने में जुटे हैं तो वहीं बड़े किसान धान की कटाई को लेकर चिंतित हैं। मजदूर नहीं मिल रहे हैं जिसे लेकर मजदूरों की कमी देखी जा रही है।। उधर ग्रामीण क्षेत्रों में धान की फसल पककर तैयार हो चुकी है। धान की कटाई के बगैर गेहूं की बुवाई संभव नहीं है। ऐसे में किसानों का माथे पर परेशानी का सबब स्पष्ट देखा जा सकता है। जब तक पानी खेतों से समाप्त नहीं होगा तब तक गेहूं की बुवाई में काफी विलंब हो जाएगा ।गेहूं की बुवाई 15 नवंबर से शुरू हो जाती है। लेकिन इस साल परिस्थिति ऐसी है की धान की कटाई में नवंबर बीत सकता है। जिससे गेहूं की बुवाई में काफी विलंब हो सकता है ।कृषि वैज्ञानिकों की मानें तो इस साल खेतों में पानी अधिक होने से गेहूं की बुवाई बारिश का असर पड़ेगा। जिससे उनके उत्पादन पर भारी प्रभाव पड़ेगा जिले के निचले इलाकों में पानी के चलते धान की फसल खेतों में ही खड़ी है। ऐसे में किसानों का क्या होगा यह तो ऊपर वाला ही जानता है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…