Siwan News

सिवान जेल से रईस खान और लड्डन मियां दे रहे है फोन पर धमकी! जेल प्रशासन फेल

सिवान न्यूज़- जेल में मोबाइल के इस्तेमाल पर रोक का दावा कारा प्रशासन तो कर रही है लेकिन अपराधियों द्वारा जेल के अंदर से फोन के माध्यम से लोगों को डराने धमकाने और उनकी हत्या कराने का सिलसिला नहीं थम रहा है। अभी फिरोज साईं के हत्या के तार जेल में बंद रईस खान से जुड़े ही थे अब जेल के अंदर बंद लड्डन मियां और रईस मियां द्वारा दो लोगों को धमकाने का नया मामला सामने आ गया है। धमकी मिलने के बाद एक मामले में रईस खान के खिलाफ नगर थाना में पीड़ित द्वारा एफआइआर दर्ज कराई गई तो दूसरे मामले में पीड़ित ने लड्डन मियां और उसके गुर्गे से अपनी सुरक्षा की गुहार अधिकारियों से लगाई गई है। पहला मामला राजद के नगर अध्यक्ष राजेश यादव से जुड़ा है। राजेश यादव ने नगर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन में उन्होंने लिखा है कि सोमवार की सुबह उनके मोबाइल संख्या 9934893748 पर 8:57 मिनट पर मोबाइल संख्या 9835418066 से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को रईस खान बताया और कहाकि तुम फिरोज साईं की हत्या के मामले में आवाज उठा रहे हो संभल जाओ वरना दो दिनों के अंदर तुम्हारी हत्या करवा दूंगा। इस मामले में पीड़ित संग राजद का एक शिष्ट मंडल एएसपी कार्तिकेय शर्मा से मिला। शिष्टमंडल ने जेल में मोबाइल के इस्तेमाल और अपराधियों के मनोबल बढ़ने को लेकर कार्रवाई करने की मांग की।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026