सिवान में ट्रेन से कटकर राज कुमार राम ने की आत्महत्या

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरहन गोपाल गांव का था रहने वाला

परवेज अख्तर/सिवान:
जंक्शन से एक किमी दूर पश्चिमी आंदर ढाला ओवर ब्रिज समीप शनिवार की सुबह अप रेल लाइन से एक 24 वर्षीय युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। सूचना पर आरपीएफ व जीआरपी मौके पर पहुंची और शव का पंचनमा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरहन गोपाल निवासी राज कुमार राम के रूप में हुई। जीआरपी ने मृत युवक के पास से एक सुसाइड लेटर बरामद किया, हालांकि जीआरपी थानाध्यक्ष ने इससे इन्कार कर दिया। मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार की संध्या राजकुमार और उसके परिवार में कुछ अनबन हुआ था। विवाद के बाद राजकुमार घर से सिवान की तरफ निकल पड़ा, और उसने ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर ली।

इधर स्वजन उसकी पूरी रात खोजबीन करते रहे लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। शनिवार की सुबह जीआरपी द्वारा परिजनों को राज कुमार की मौत की सूचना दी गई, परिजन आनन फानन में घटनास्थल पर पहुंचे और उसकी पहचान की। मौत की सूचना के बाद गांव में मातम पसरा है, वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना के संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात ट्रेन से कटकर युवक की मौत हुई है।जांच में लोगों से यहां पता चल है कि युवक के पास से एक सुसाइड लेटर मिला है जिसमें आत्महत्या करने का जिक्र है। जिसे जीआरपी लेकर गई है। वहीं जीआरपी थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि ट्रेन से कटकर युवक की मौत हुई है। उसके पास से कोई भी सुसाइड लेटर नहीं मिला है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026