परवेज अख्तर/सिवान :- मंडल कारा में गठित विशेष अदालत में शुक्रवार को मो. शहाबुद्दीन से जुड़े चार मामलों की सुनवाई की गई। विशेष अदालत के विशेष सेशन न्यायाधीश वीके शुक्ला की अदालत में तेजाब कांड के चश्मदीद गवाह राजीव रोशन की हत्या से जुड़े मामले में तत्कालीन नगर थाना के दारोगा संजीव कुमार रंजन की गवाही पूरी हो गई। गत गुरुवार को अभियोजन पक्ष की ओर से उक्त दारोगा को गवाही हेतु प्रस्तुत किया गया था। बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अभय कुमार राजन ने गुरुवार को गवाह से जिरह किया था जो पूरा नहीं हो सका था। शुक्रवार को पुनः गवाही आरंभ हुई। अधिवक्ता अभय कुमार राजन ने गवाह से राजीव रोशन हत्या के संबंध में तथा जब्ती सूची के संबंध में सवाल पूछे। संजीव कुमार रंजन ने प्राथमिकी का समर्थन किया। जिरह समाप्त हो गया। अदालत ने मामले में गवाही के लिए दूसरी तिथि निर्धारित कर दिया।इसी अदालत में आर्म्स एक्ट से जुड़े सेशन मामले, भाजपा नेता योगेंद्र पांडेय हत्याकांड से जुड़े मामले एवं अन्य मामलों में सुनवाई की गई। अदालत में अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक जयप्रकाश सिंह, सहायक अपर लोक अभियोजक रघुवर सिंह तथा बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अभय कुमार राजन, मो. मोबीन एवं अन्य उपस्थित थे।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…