बड़ी खबर

कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

कांग्रेस के तेज तर्रार प्रवक्ता में गिने जाते थे राजीव त्यागी

नई दिल्ली : कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन हो गया है. राजीव त्यागी की तबीयत अचानक खराब हो गई थी. उन्हें गंभीर हालत में गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था. राजीव त्यागी कांग्रेस के तेज-तर्रार प्रवक्ता थे और टीवी चैनलों पर डिबेट में प्रभावशाली तरीके से पार्टी का पक्ष रखते थे.

रिपोर्ट के मुताबिक राजीव त्यागी की तबीयत आज दिन भर ठीक थी. शाम को उन्हें आजतक पर टीवी डिबेट में शामिल होना था. खुद ट्वीट करके उन्होंने इसकी जानकारी भी थी. उन्होंने लिखा था कि आज शाम 5:00 बजे आज तक पर रहूंगा. वे शाम पांच बजे आजतक के डिबेट में शामिल भी हुए थे.

राजीव त्यागी के घर में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए. बेहोशी की हालत में उन्हें यशोदा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

राजीव त्यागी की निधन की खबर सुनकर राजनीतिक गलियारे में गहरी शोक की लहर है. टीवी डिबेट्स में राजीव त्यागी के साथ नजर आने वाले बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024