परवेज अख्तर/सिवान:- हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा भिलाई के राष्ट्रीय हैंडबॉल अकादमी में 8 जनवरी से 12 जनवरी तक आयोजित राष्ट्रीय जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप हेतु सीवान हैंडबॉल संघ के खिलाड़ी राजकुमार ठाकुर का चयन बिहार के 16 सदस्यिय टीम में किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए सीवान जिला हैंडबॉल संघ के सचिव संजय पाठक ने बताया कि राजकुमार का चयन भोजपुर में आयोजित राज्य चयन सह प्रशिक्षण शिविर में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर किया गया। यह प्रशिक्षण शिविर 21 दिसंबर से 2 जनवरी तक आयोजित था जिसमें बिहार के कुल 22 खिलाड़ियों ने भाग लिया था,अंतिम रूप से बेहतर प्रदर्शन करने वाले 16 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। संजय पाठक ने बताया कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी का चयन भारतीय जूनियर टीम में किया जाएगा जो कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेगी ।पाठक ने बताया कि राजकुमार कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैंतथा वे सिवान जिले के बेहतरीन खिलाड़ी हैं। राजकुमार को जिला हैंडबॉल संघ के मुख्य संरक्षक डॉ शरत चौधरी,आई एम ए के अध्यक्ष डॉ शशि भूषण सिन्हा, वरीय चिकित्सक रामजी चौधरी, जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष वरीय अधिवक्ता इष्ट देव तिवारी ,उपाध्यक्ष काशीनाथ मिश्रा ,कोषाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे, संयुक्त सचिव मुनीब अंसारी,उमेश चंद्र श्रीवास्तव, रंजीत कुमार ,विकास कुमार दीक्षित अखिलेश दीक्षित, फुलेना यादव, अमितेश कुमार ,डॉ अशोक कुमार रानी लक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स एकेडमी के मुख्य संरक्षक डॉ आर एन ओझा ,संरक्षक डॉक्टर कौशल किशोर, अफरोज अंसारी, भृगुनाथ चौहान ,रमेश कुमार सिंह,सहित कई लोगों ने राजकुमार को बधाई एवं राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…