परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दारौंदा प्रखंड के विभिन्न विद्यालय में मंगलवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई तथा विद्यालय के बच्चों ने मतदाताओं को जागरूक करने का संकल्प लिया। प्रखंड के लाल बहादुर शास्त्री उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज बगौरा, मध्य विद्यालय दारौंदा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय फतेहपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रमसापुर, मध्य विद्यालय रुकुंदीपुर, मध्य विद्यालय कोल्हुआ, प्राथमिक विद्यालय नवलपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बालबंगरा, नया प्राथमिक विद्यालय बसवरिया टोला, नया प्राथमिक विद्यालय नंदू टोला, उत्क्रमित मध्य विद्यालयसतजोड़ा, मध्य विद्यालय धनौती आदि के छात्र- छात्राओं ने मतदाताओं को जागरूक करने को ले रैली निकाली। इसके माध्यम से बताया गया किलोकतंत्र के इस महापर्व को ध्यान में रखते हुए सबको मतदान करना है, लोकतंत्र को मजबूत करना है इत्यादि।इस दौरान तरह-तरह के स्लोगन लिखा तख्ती ले छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने पूरे गांव का भ्रमण किया। छात्र-छात्राओं ने पोस्टरों एवं बैनरों के माध्यम से जागरूक किया। प्रभातफेरी में छात्र-छात्राओं ने नारे लगा मतदाताओं को जागरूक किया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…