परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के कैलखुर्द के रामजानकी मंदिर से सोमवार की रात्रि करीब अज्ञात चोरों ने राम, जानकी एवं लक्ष्मण की तीन मूर्तियां चोरी कर ली। तीनों मूर्तियों की कीमत बाजार में लाखों रुपए बताई जा रही है। घटना की जानकारी मंदिर के पुजारी शारदानाथ तिवारी को मंगलवार की सुबह उस समय हुई जब वे मूर्तियों की पूजा करने के लिए सुबह उठे। उन्होंने देखा कि मंदिर का दरवाजा खुला है और मूर्तियां गायब हैं। पुजारी ने तुरंत स्थानीय ग्रामीणों को मूर्ति चोरी होने की सूचना दी। चोरी की सूचना पाकर थानाध्यक्ष मनोज कुमार, एसआई राजेश कुमार पुजारी एवं ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मूर्ति चोरी होने से लोगों में भारी नाराजगी है। पुजारी के लिखित बयान पर पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी जुट गई। वहीं पुजारी ने अपने आवेदन में इस बात का जिक्र किया है कि वह पिछले नौ वर्षों से यहां पूजा पाठ करते हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…