परवेज अख्तर/सिवान : बड़हरिया-मीरगंज मार्ग जगदीशपुर गांव के पास शनिवार को जीप पलट जाने से बड़हरिया थाना क्षेत्र के सदरपुर गांव निवासी साहेब हुसैन के दामाद मो. हारुण की मौत की खबर मिलते ही कोहराम मच गया। मृतक की शादी बड़हरिया थाना क्षेत्र के सदरपुर गांव निवासी साहेब हुसैन की पुत्री नसीम खातून के साथ तीन वर्ष पूर्व हुई थी। मृतक उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के विशुनपुर राजा निवासी नथुनी मियां को पुत्र था। वह शनिवार को अपने ससुराल आ रहा था तभी यह घटना हुई। उसकी मौत के बाद पत्नी नसीमा खातून, श्वसुर साहेब हुसैन समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास के लोग सांत्वना दे रहे थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…