Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

रमजान के तीसरे जुमे पर नमाजियों ने मांगी भाईचारे की दुआ

परवेज अख्तर/सिवान : जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों के मस्जिदों में शुक्रवार की दोपहर रमजान के तीसरे जुमे की नमाज अदा की गई। इस दौरान नमाजियों ने अमन चैन एवं भाइचारे की दुआ मांगी। नमाज अदा करने को ले काफी संख्या में नमाजी निर्धारित समय के पूर्व ही मस्जिदों में पहुंच गए थे तथा निर्धारित समय पर एक साथ नमाज अदा की। इसको लेकर नमाजियों में काफी उत्साह देखा गया। वहीं मस्जिदों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। ज्ञात हो कि शहर के बड़ी मस्जिद, दरबार मस्जिद, रजिस्ट्री कचहरी मस्जिद, गोसुलवारा मस्जिद, ग्यारहवीं मस्जिद, मखदुम सराय मस्जिद,इस्लामिया हाईस्कूल मस्जिद, चकिया, नवलपुर पुरानी किला सहित सभी मस्जिदों में नमाजियों की काफी भीड़ देखी गई। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में महाराजगंज शहर के पुरानी मस्जिद जामा मस्जिद, नई मस्जिद, टेघड़ा मस्जिद, पटेढ़ा मस्जिद, हजपुरवा मस्जिद में नमाज अदा की गई। मैरवा, इंग्लिश, दरगाह, कविता, छोटका मांझा, बड़कामांझा, तरवारा, उसुरी, चौकी हसन, दारौंदा, भीखाबांध, सतजोड़ा, रुकुंदीपुर, बड़हरिया, लौवान, मुर्गिया टोला, फखरुद्दीन पुर, लकड़ी दरगाह, बसंतपुर, शेखपुरा, बसांव,कन्हौली, भगवानपुर, सरेयां, ब्रह्मस्थान, मोरा मैरी, चौरासी, गोरेयाकोठी, शेखपुरा, महम्मदपुर, दुधरा, नबीगंज, लखनौरा,मदारपुर, ख्वासपुर, हसनपुरा, शेखपुरा, रजनपुरा, जीरादेई, चांदपाली, ठेपहां, अकोल्ही, जामापुर, नौतन, सिसवन, चैनपुर मुबारकपुर, भीखपुर, ग्यासपुर, आंदर, असांव, हुसैनगंज, फरीदपुर, गोपालपुर, हथौड़ा समेत अन्य जगहों पर रमजान के तीसरे जुमे की नमाज अदा की गई। इस दौरान लाल, हरा, सफेद टोपी से पूरे मस्जिद का नजारा ही बदल गया था।

मस्जिदों में किए गए थे पुख्ता इंतजाम

रमजान के जुमे की नमाज को लेकर विभिन्न मस्जिदों में पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस दौरान मस्जिदों के आसपास की सफाई, नमाजियों के बैठने के लिए कालीन की व्यवस्था, हाथ-पैर धोने के लिए पानी तथा बारिश एवं धूप से बचने के लिए टेंट आदि की व्यवस्था की गई थी। वहीं विभिन्न मस्जिदों के पास शांति व्यवस्था का ले पुलिस भी गश्त करती रही।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026