परवेज अख्तर/सिवान : रामनवमी को ले गुठनी, पचरुखी, दरौली समेत अन्य थानों में सोमवार को शांति समिति की बैठक हुई।बैठक में रामनवमी को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने तथा भाईचारे के बीच शांतिपूर्ण माहौल में जुलूस निकालने का आह्वान किया गया। साथ ही इस दौरान डीजे एवं आर्केस्ट्रा संचालन नहीं करने का निर्देश दिया गया। बताया कि शांति भंग करने वालों पर पुलिस सख्ती से निपटेगी। दरौली थाना परिसर में बीडीओ लालबाबू पासवान एवं अंचलाधिकारी आनंद कुमार गुप्ता के संयुक्त तत्वावधान मे शांति समिति सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में थानाध्यक्ष संजीव कुमार, बीएओ विक्रमा मांझी, पूर्व प्रमुख अनिल कुमार ओझा, बीडीसी नवीन कुमार, जितेंद्र कुशवाहा, मुखिया स्वामीनाथ यादव, बच्चा प्रसाद, दया सिंह, डोमा खान , नासीर खान, अनिल सिंह सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे। पचरुखी थाना परिसर सीओ रामानंद सागर की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक को बीडीओ डॉ. मो. इस्माईल अंसारी, थानाध्यक्ष रमण कुमार ने भी संबोधित किया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…