Tarwara Hindi News

रामगढहा को हरा बजरहिया बना चैम्पियन

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के शंकरा बाजार पर रात्रि 8 बजे से युवा क्रिकेट क्लब टुर्नामेंट का फाइनल मैच बजरहिया और रामगढहा के बीच खेला गया। जिसका उद्धघाटन जी. बी. नगर थानाध्यक्ष ललन कुमार व लालबहादुर कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और बैलून छोड़कर मैच का उदघाटन किया जिमसें टॉस जीतकर बजरहिया के टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 2 बिकेट खो कर 170 रन बनाया। जबाब में उतरी रामगढ़ा क्रिकेट टीम ने 12 ओवर में 7 बिकेट गवा कर 152 रन ही बना पाई। इस तरह बजरहिया टीम ने 18 रनों से मैच को जीत लिया। इस टुर्नामेंट के मैन ऑफ द मैच और टूर्नामेंट रहे विजेता टीम के खिलाड़ी नाहिद को साइकिल और मोबाइल देकर समान्नित किया गया और विजेता ट्रॉफी को लालबहादुर कुमार और अभी अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया इससे पहले की आये हुए सभी अतिथियों का स्वागत युवा क्रिकेट क्लब के सदस्य सत्य प्रकाश उपाध्याय ने माला पहना कर और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।वही मौके पर गोल्डन,अजित अंकित,अभिजीत,बाबुनन्द, राजू,मनोरंजन बाबा,लुत्ती बाबा,डिम्पल सिंह,अभय प्रकाश, इम्तेयाज अहमद, मंसूर आलम, मुन्ना कुमार, मनोज सिंह, अजित कुमार, आजादी कुमार, राजेश कुमार, रमेश यादव, डॉक्टर रजा राम यादव, मनोज स्वामी समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

 

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026