Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान के रामराज्य मोड़ के समीप प्याऊ और फव्वारा का निर्माण कार्य अंतिम चरण पर

परवेज़ अख्तर/सिवान : शहर के सभी वार्डों में ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह से ध्वस्त हो गया, लेकिन नगर परिषद विकास के कार्यों को धरातल पर उतराने के लिए प्रयासरत दिख रहा है। भले ही इन योजनाओं से जनता को विशेष लाभ न हो, लेकिन सिवान को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर बनाने के सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है।नगर निधि की राशि से 6 लाख 86 हजार खर्च किया जा रहा है।

इसमें रामराज्य मोड़ पर 2 लाख 90 हजार रुपये की लागत से स्थायी प्याऊ की व्यवस्था की गई है। वहीं, तीन लाख 96 हजार रुपये की लागत से गोलंबर का निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही गोलंबर में फव्वारा लगाया जाएगा। कार्यपालक पदाधिकारी कपिलदेव कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों की मांग पर इस मोड़ पर सौंदर्यीकरण का काम कराया जा रहा है। वर्तमान में 20 फीसदी काम पूरा भी हो चुका है। सौंदर्यीकरण का कार्य नगर निधि से कराया जा रहा है। एक माह में कार्य को पूरा करा लिया जाएगा और चौराहे के आसपास जो भी अतिक्रमण है उसको भी हटाया जाएगा।

शाम में मनोरम दृश्य का नगरवासी लेंगे आनंद

रामराज्य मोड़ समीप बन रहे गोलंबर में लगे फव्वारा से जब पानी तरह तरह के रूप में निकलेगा तो इसका दृश्य मनमोहक होगा। जानकारी के अनुसार इसमें लाइट भी लगाने की योजना है। ताकि रंगीन रोशनी में पानी के नजारे को और सुंदर बनाया जा सके। वहीं प्याऊ के लग जाने से आने जाने वाले राहगीरों और काम करने वाले मजदूरों को काफी राहत मिलेगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026