परवेज अख्तर/सीवान:- जिला मुख्यालय के मखदुम सराय मोहल्ले में मंगलवार को रंगदारी नहीं देने को लेकर मारपीट में तीन युवक घायल हो गया। घायल में मखदुम सराय निवासी अंकित कुमार, कृष्ण कुमार एवं लक्ष्मण कुमार शामिल हैं। जिसमें अंकित पर ब्लेड से वार कर युवकों ने उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। तीनों का इलाज सदर अस्पताल में हुआ। वहीं घायल अंकित के चाचा प्रमोद कुमार ने बताया की मखदुम सराय मोहल्ले में प्रमोद किराना के नाम से है। मंगलवार की दोपहर में सोनू मियां शराब के नशे में दुकान पर आया और पांच हजार रुपये की रंगदारी के रूप में मांग करने लगा जिसका विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। इसी दौरान काउंटर में रखे तीन हजार रुपये निकाल जब वह भागने लगा तो उसे रोका गया। बीच बचाव करने पर अंकित, कृष्णा और लक्ष्मण को मारने लग जिसमें अंकित को ब्लेड लगा गया। इसके बाद तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज चला रहा।वहीं आरोपी भी अपना इलाज करने के अस्पताल पहुंचा गया लेकिन इलाज के बाद उसे नगर थाना ने हिरासत में ले लिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…