परवेज अख्तर/सिवान : जिले के हसनपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित हैदरी मस्जिद में खत्म तरावीह की नमाज मंगलवार की रात अकीदत के साथ पढ़ी गई। पहली रमजान से हाफिज नुरुल्लाह हैदरी द्वारा तराबीह की नमाज पढ़ी जा रही थी। वही खत्म तराबीह की नमाज के बाद भव्य ईदमिलादुन्नबी का प्रोग्राम का आयोजन किया गया। यह आयोजन खानकाहे हैदरिया के मौलाना सैयद नबील अहमद हैदरी के नेतृत्व में किया गया। यहां अपनी तकरीरों से खानकाहे हैदरी के नायब शहजादा नसीन, डॉ. सैयद नाहिद अहमद हैदरी ने की। उन्होंने रमजान माह में कुरान की तिलावत एवं तरावीह की नमाज की फजीलतों को बयान किया। वहीं मरगूब हैदरी, इजहार हैदरी, जियाउद्दीन हैदरी, सलाउद्दीन अहमद, शहाबुद्दीन अहमद आदि उलेमाओं ने नात एवं कलाम पेश किया। इस अवसर पर राशिद अहमद हैदरी, मुमताज हैदरी, हलीम हैदरी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…