Categories: पटना

DIG का रीडर गिरफ्तार : साहब का फोन उठाकर फंसा रीडर, आवाज सुनते ही DIG ने SP को गिरफ्तार करने का दिया आदेश

पटना: शराबबंदी वाले बिहार में जहरीली शराब से अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है. इसके बावजूद लोग शराब पीने से बाज नहीं आ रहे हैं. पुलिस को सख्ती से कानून लागू कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. लेकिन जिनके कंधे पर जिम्मेदारी है. वो ही जिम्मेदारी की धज्जियां उड़ाते दिख रहे हैं. ताजा मामला पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया का है, जहां चंपारण रेंज के डीआईजी प्रणव कुमार प्रवीण के रीडर को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया।

बता दें कि चंपारण रेंज के डीआईजी के यहां पदस्थापित देवाशीष नाम के रीडर को शराब के नशे में धुत मुफस्सिल थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस संबंध में डीआईजी ने बताया कि पूर्व से ही रीडर के शराब पीने की सूचना मिल रही थी. कई बार रीडर को हिदायत भी दी गई थी. इसी दौरान रविवार की देर शाम में कुछ काम के लिए रीडर को फोन किया तो उसकी आवाज लड़खड़ा रही थी. ऐसे में उन्होंने बेतिया एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा को फोन किया और जांच करने की बात कही।

इसी दौरान जांच के क्रम में उन्हें शराब के नशे में पाया गया. मेडिकल जांच में उनके शराब पीने की पुष्टि भी की गई, जिसके बाद रीडर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डीआईजी ने बताया कि इस मामले में बेतिया एसपी को जांच करने का आदेश दिया गया है. उनके द्वारा जांच रिपोर्ट देने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल रीडर को जेल भेज दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026