Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

रेड क्रॉस ने जरूरतमंदों में किया कंबल वितरण

परवेज अख्तर/सिवान:- भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गरीबो के बीच कंबल का वितरण किया । शनिवार की रात्रि में 9 बजे से 11.30बजे तक कंबल वितरण का कार्यक्रम चला। अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार एवम् भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव रत्नेश कुमार सिंह के नेतृत्व में ललित बल स्टैंड,पोस्ट ऑफिस के पास,स्टेशन रोड,रामराज्य मोड़, आंदर ढाला पर जरूरतमंदो की पहचान कर उन्हें कंबल दिया में कंबल वितरण कर किया गया।इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी ने रेड क्रॉस सोसायटी के मुहिम कि प्रशंसा करते हुए कहा कि अगले चरण में गर्म उनी वस्त्रों के वितरण का कार्यक्रम बनाया जाय।उन्होंने आगे कहा कि सामाजिक संगठन आगे आकर इसे सफल बनावे।इस संदर्भ में उन्होंने ईरान में चल रही अनूठी पहल नेकी कि दीवाल का जिक्र भी किया।इसके अंतर्गत लोग नय पुराने कपड़े दीवाल पर टांग देते है जिसे जरूरतमंदो में वितरित कर दिया जाता है।समाजसेवी विकास कुमार सिंह जीसू ने बताया कि इस संदर्भ ने सिवान में भी एक पहल किया का रहा है जो एक सप्ताह में मूर्त रूप ले लेगी।इस अवसर पर रेड क्रॉस प्रबंध समिति के सदस्य प्रो इसरार अहमद, डॉ सी बी मिश्रा ,राजीव रंजन राजू,रेड क्रॉस कर्मी वीरेंद्र पांडेय समेत समाजसेवी राजीव कुमार सिंह पिंकू समेत अनेक लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024