रीतलाल यादव ने सिवान पहुंचकर सियासत में मचा दिया घमासान

ओसामा से मिले जेडीयू एमएलसी, कहा- लालू परिवार ने शहाबुद्दीन को केवल इस्तेमाल किया

परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
विकास पुरुष के नाम से मशहूर आरजेडी के पूर्व सांसद डॉक्टर मोहम्मद शहाबुद्दीन के निधन के कई दिनों के बाद रविवार को जेडीयू एमएलसी राधाचरण सेठ सिवान पहुंचे.यहां शहाबुद्दीन के गांव प्रतापपुर पहुंचने के बाद उनके बेटे ओसामा से मुलाकात की. इस दौरान शहाबुद्दीन के हुए निधन पर उन्होंने परिवार वाले को सांत्वना दी और शोक व्यक्त किया. राधाचरण ने कहा कि नीतीश कुमार हों या कोई हो इस समय ऐसे में परिवार को साथ देना चाहिए. राजनीति के लिए बहुत क्षति हुई है.

सिवान पहुंचकर सियासत में मचा दिया घमासान

इधर, जेडीयू एमएलसी राधाचरण सेठ के मिलने के बाद से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. उन्होंने कहा कि जिस शहाबुद्दीन ने लालू यादव के लिए दिन रात एक कर दिया था और वह और उनके परिवार का कोई सदस्य ओसामा या फिर उनके परिवार के किसी भी सदस्य से मिलने प्रतापपुर गांव नहीं पहुंचे. उन्होंने कहा कि शहाबुद्दीन का केवल राज परिवार ने इस्तेमाल किया है. ऐसे में नीतीश के एमएलसी ने पहुंचकर सियासत में घमासान मचा दिया है.

खुद का बचाव करने में जुट गई आरजेडी

इधर, रीतलाल यादव का प्रतापपुर पहुंचना इस बात का संकेत था कि कहीं ना कहीं आरजेडी खुद का बचाव करने में जुट गया है.अब जेडीयू एमएलसी का प्रतापपुर पहुंचना और ओसामा से मुलाकात करना अगर भविष्य में नए राजनीतिक समीकरण तैयार करें तो इसमें कोई अचरज नहीं होगा.हालांकि पूर्व मंत्री और आरजेडी के सदर विधायक अवध बिहारी चौधरी कुछ दिनों पहले गए प्रतापपुर गए थे. विधायक ने ओसामा से करीब आधे घंटे बातचीत की थी लेकिन शहाबुदीन की पत्नी हिना शहाब से बिना मिले ही वहां से निकलना पड़ा था.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026