छपरा

सीएस ने दिया निर्देश: गंभीर श्वसन एवं इन्फ्लुएंजा जैसे लक्षण वाले मरीजों को सदर अस्पताल में करें रेफर

जिला स्वास्थ्य समिति के कंट्रोल में दें सूचना

निजी अस्पतालों से भी सहयोग की अपील

आईएमए के डॉक्टर भी करेंगे सहयोग

कोविड-19 के प्रसार को रोकने में होगी आसानी

छपरा : वैश्विक महामारी कोरोनावायरस को हराने के लिए जिले में कई अहम कदम उठाये जा रहे हैं। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक और अहम फैसला लिया गया है। अब जिले में गंभीर श्वसन रोगियों एवं इन्फ्लुएंजा जैसे रोगों से पीड़ित लोगों की निगरानी का की जाएगी। इसको लेकर सिविल सर्जन डॉ माधवेश्वर झा ने सदर अस्पताल के उपाधीक्षक समेत सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों पत्र लिखकर निर्देश दिया है कि अपने क्षेत्र में आने वाले गंभीर श्वसन रोग एवं इन्फ्लुएंजा जैसे लक्षण वाले मरीजों को सदर अस्पताल में अवश्य रेफर करें ताकि कोरोना संक्रमण के फैलाव पर निगरानी की जा सके। साथ ही इसमें निजी अस्पतालों को भी सहयोग करने की अपील की गयी है।

जिला स्वास्थ समिति के नियंत्रण कक्ष में दें सूचना

सिविल सर्जन डॉ माधवेश्वर झा ने सभी सरकारी एवं गैर सरकारी आईएमएसए संबंध चिकित्सकों से अपील की है कि आपके क्लीनिक, नर्सिंग होम या निजी अस्पताल में ऐसे मरीज आते हैं तो उन्हें सदर अस्पताल में अवश्य रेफर करें। साथ ही उन्होंने अपील की है कि ऐसे मरीजों की सूचना जिला स्वास्थ समिति में बने नियंत्रण कक्ष के फोन 061 52- 2448 12 पर दे सकते हैं। फोन पर मरीज का नाम, पिता-पति का नाम, उम्र, लिंग, मोबाइल नंबर, लक्षण आदि की सूचना देनी होगी।

कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने में होगा सहायक

सिविल सर्जन ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण के प्रसार पर लगाम लगाने के लिए गंभीर श्वसन रोगियों एवं इन्फ्लुएंजा जैसे रोगों से पीड़ित लोगों की निगरानी की जरूरत है। आपका सहयोग करोना संक्रमण के प्रसार को रोकने में कारगर साबित होगा।

इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस को जानें

•  38 डिग्री सेल्सियस से अधिक शारीरिक तापमान
•  खाँसी
• पिछले 10 दिनों से लक्षण का आना

सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इलनेस को जाने, गंभीर श्वसन संक्रमण के साथ

•  38 डिग्री सेल्सियस से अधिक शारीरिक तापमान की हिस्ट्री
•  खाँसी
•  पिछले 10 दिनों से लक्षण का आना
•  अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत हो

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026