परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के मुड़ा गांव के उमाशंकर सिंह के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने मंगलवार की शाम गाली-गलौज व मारपीट की. मामले में पीड़ित के बयान पर शुक्रवार को कांड संख्या 462/19 दर्ज की गई है. बयान में कहा गया है की मंगलवार की शाम अपने तालाब पर गया तो देखा की गांव ही के रमेश महतो, सुनील महतो, विश्वनाथ महतो, अशोक महतो समेत 9 एवं 4-5 अज्ञात लोग हरवे-हथियार से लैश होकर मेरे तालाब से मछली चुरा रहे है. विरोध करने पर उक्त लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लप्पड़-थप्पड़ व लात-घुसा से मारने लगे. जान मारने की नियत से मेरा गला दबाते हुए सोने का चेन व पैसे छीन लिया. साथ ही मुकदमा करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी भी दिए. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…