Categories: पटना

छठ पर्व को लेकर CM नीतीश ने घाटों का लिया जायजा, अफसरों को दिया टास्क, कहा- फिर आकर काम देखेंगे

पटना: महापर्व छठ को लेकर मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बुधवार को पटना के गंगा घाटों का जायजा लिया। सीएम नीतीश अपने डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद समेत तमाम आला अधिकारियों के साथ गंगा में स्टीमर से अलग-अलग घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान संपर्क पथ, सुरक्षा समेत अन्‍य बिंदुओं पर जरूरी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री गांधी घाट से स्‍टीमर पर सवार होकर निकले और दानापुर के नासरीगंज घाट तक गये। उन्होंने गंगा के बढ़े जलस्‍तर को लेकर अधिकारियों से बात की और आवश्यक निर्देश दिये।

पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पिछले साल कोरोना की वजह से छठ पूजा नहीं हो सका था। पिछले वर्ष को छोड़ दें तो पहले समय से पूर्व हम तैयारी को देखते आये हैं। हम निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश देते रहे हैं। इस बार जब छठ पूजा की इजाजत दी गई है तो देखना बहुत जरूरी था।

छठ व्रतियों को सुविधा मिले इस पर काम किया जा रहा है। हमने तो कह दिया है कि अगली बार हम यहीं से काम की प्रगति को देखेंगे। 3 नवंबर को हम यहीं से आकर देखेंगे कि कितना काम हुआ है…। हमने अधिकारियों और इंजीनियरों को तमाम बातों के संबंध में दिशा-निर्देश दे दिया है। अधिकारी काम में लगे हुए हैं। निरीक्षण के बाद हमने अंतिम बार अधिकारियो को बता दिया है। अब तीन तारीख को यहीं आयेंगे और सभी छठ घाटों की तैयारी को देखेंगे।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026