Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

लॉक डाउन में पलायन कर रहे लोगों के लिए बढ़ रहे हैं राहत के हाथ

परवेज अख्तर/सिवान:- देश मे लॉक डाउन के बीच पलायन करते बिहारी मजदूर जो कि गोरखपुर-छपरा रेलखंड के पटरी होते हुए हजारों की संख्या में अपने गाँव जाने के लिए विवस हैं जिसे देख किसी का भी हृदय छिन्न हो सकता है। इसी को नजर में रखते हुए स्थानीय पूर्व मुखिया सह राजद के वरिष्ठ नेता हरेन्द्र सिंह ने राहगीरों के लिए चिउरा-मिठ्ठा, बोतल का पानी तथा भोजन की व्यवस्था विजयीपुर ढाला पर की है। शुक्रवार की सुबह बिहारी मजदूरों को चिउरा-मिठ्ठा बाटते तथा सभी को भोजन कराते हुए श्री हरेन्द्र सिंह ने बताया कि जब से बिहारी मजदूर रेल लाइन की पटरी होकर आने लगे तभी से इन प्रकार के व्यवस्था की जा रही है। उन्हों ने केंद्र सरकार के इस लॉकडाउन को देश के लिए सही फैसला बताते हुए कहा कि सरकार इन गरीब मजदूरों की उपेक्षा कर रही है इन मजदूरों को सही सलामत उनके घर तक पहुंचना सरकार का दायित्व है क्योंकि संकट के इस घड़ी में सभी लोगों की इकक्षा होती है कि वे अपने परिवार के साथ अपने घर रहें। सर पर समान तथा अपने गोद मे बच्चे को लेकर दिल्ली से मिलों पैदल अपने राज्य आ रहे मजदूर केंद्र और राज्य सरकार की विफलता का भोग झेल रहें है। मानवता को शर्मशार करने का यह जीता-जागता उदाहरण है।सरकार ने इन मजदुरों को मिलो भूखे पैदल चलने पर मजबूर किया है। गरीब मजदुरों को भोजन कराने में सहयोग कर रहे विजयीपुर मोड़ के सभी व्यक्तियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि भूखे मानव को भोजन कराना ही सबसे बड़ी सच्ची सेवा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026