Siwan News

भारी आंधी-बारिश के बीच जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री वितरित, अभियान के लगातार 31 दिन हुए पूरे

परवेज अख्तर/सिवान:- मजदूर दिवस के दिन अपने अभियान के 30वें दिन भारी आँधी-बारिश के बावजूद जरूरतमंदों को राहत सामग्री पहुँचाई गई। छात्रों-शिक्षकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के हौसले के सामने तेज आँधी-बारिश कमजोर पड़ा। ऑल इण्डिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) के छात्रों, अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की टीम आज जरूरतमंदों को अनाज पहुंचाने के लगातार 31 दिन पूरे हो गए। फूड फॉर हंगर एवं कोरोना से जंग अभियान के तहत चावल, दाल, सरसो का तेल, आलू, प्याज का पैकेट घर-घर पहुंचा रहे हैं।

आज और कल टीम ने गोरियाकोठी प्रखंड के जगन्नाथपुर,बसंतपुर प्रखंड के समरदह,सिवान शहर के मजहरूल हक कॉलोनी, दखिन टोला,अब्बास कॉलोनी, शरीफ कॉलोनी में अलग-अलग टीमों ने राहत सामग्री वितरित किया। अभियान में शामिल डॉ. के. एहतेशाम अहमद ने कहा कि सिवान के अंदर चल रहे राहत अभियान के लगातार 31 दिन पूरे हो गए। किसी भी अभियान के निर्वाध इतने दिन चलना मायने रखता है। उन्होंने कहा कि सिवान के संवेदनशील लोगों व व्यापक जनसहयोग से हीं यह अभियान अभी तक जरूरतमंदों तक राहत सामग्री पहुँचा पाया है।

एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव सुशील कुमार ने कहा कि भूखों एवं जरूरतमंदों को घर-घर अनाज पहुंचाने का अभियान जब तक सिवान जिले को जरूरत है,जारी रहेगा।यह सिवान जिले में बिना रुके चलने वाला सबसे बड़ा राहत अभियान है।अभियान में एआईएसएफ के जिला संयोजक शशि कुमार,अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह,जिला सचिव अशोक कुमार प्रसाद,जिला उपाध्यक्ष मुन्ना कुमार, जिला सह सचिव इरफान अली,एआईएसएफ नेता नीरज यादव,राजीव कुमार,शिक्षक नेता अशोक साह,सामाजिक कार्यकर्ता अफरोज अहमद, मो. कलीम,रिजवान,मुन्ना कुमार, रजनीश सिंह, इमरान अली,मो. फिरोज, उमा चौरसिया ने अलग- अलग टीमों में राहत सामग्री वितरित किया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024