परवेज़ अख्तर/सीवान :- सीपीआई के साथियो ने आज अपने दिवंगत साथियो को याद किया। सीपीआई के पूर्व राज्य सचिव व पूर्व विधायक का. सत्यनारायण सिंह,सीपीआई के जिला सह सचिव का. अदालत अंसारी, ट्रेड यूनियन नेता जफील अहमद, अब्दुल वहीद को याद किया।रविवार को सीवान के पत्रकार भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत साथियो को याद किया गया। महाराजगंज के पूर्व उपप्रमुख व सीपीआई नेता गणेश प्रसाद की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा हुई।
इस दौरान सीपीआई के जिला सचिव तारकेश्वर प्रसाद ने कहा कि का. सत्यनारायण सिंह खगड़िया में जन-जन के नेता थे। भूमि संघर्ष को अंजाम देकर सैकड़ों गांवों को बसाया। जबकि अदालत अंसारी के निधन से सीवान पार्टी को बड़ी क्षति हुई है।मौके पर सीपीएम नेता मार्कण्डेय दीक्षित, एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव सुशील कुमार, अधिवक्ता इरफान अहमद, राजेन्द्र सिंह,अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, एआईएसएफ जिला संयोजक शशि कुमार, शिक्षक नेता अशोक साह,आदि मौजूद रहे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…