Categories: पटना

पटना में इंग्लैंड-अफ्रीका से आए तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव….24 घंटे में 11 मिले कोरोना मरीज….

पटना: बिहार में एक बार फिर कोरोना का खतरा बढ़ता दिख रहा है. विदेश आए तीन लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है. इनमें इंग्लैंड से आए दो और अफ्रीका से आए एक लोग की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से नए किस्म की चुनौती सामने आई है. इसी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने विदेश से आने वाले यात्रियों की अनिवार्य जांच और ओमिक्रॉन के खतरे को लेकर विशेष सतर्कता बरतने कहा है।

विभाग के सूत्रों की मानें तो बुधवार को पटना में 11 नए मामले आए हैं. मंगलवार को कुल 3 नए संक्रमित आए थे जबकि महज 24 घंटों में इसकी संख्या बढ़कर 11 हो गई है. इसमें तीन लोग विदेश से आने वाले हैं. विदेशियों से पटना में कोरोना का खतरा बढ़ने की संभावना है और खासकर ऐसे मामलों में ओमिक्रॉन का खतरा बना रहता है।

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि विदेशों से आने वाले सभी लोगों की अनिर्वाय रूप से जाँच की जा रही है. वहीं जिन लोगों ने बीमार होने के बाद कोरोना जाँच कराई है उनकी रिपोर्ट अगर पॉजिटिव आती है तो उन्हें पृथक रूप से रखने के आलावा अन्य उपचार किए जा रहे हैं।

कोरोना के बढने के कारण पटना सहित पूरे राज्य में अनिवार्य रूप से मास्क पहनने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है. पटना में धावा दल के सदस्य ऐसे लोगों पर कार्रवाई कर रहे हैं जो बिना मास्क के घूमते नजर आ रहे हैं. पटना के सभी सार्वजनिक स्थलों पर बिना मास्क के प्रवेश वर्जित कर दिया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026