Categories: पटना

बिहार के कई IAS के विभाग में फेरबदल….एस.सिद्धार्थ बने सीएम नीतीश के प्रधान सचिव

पटना: राज्य सरकार ने कई आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है. 1991 बैच के आईएएस अधिकारी एस सिद्धार्थ को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नया प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है. आईएएस अधिकारी चंचल कुमार के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में चले जाने के बाद से यह पद खाली चल रहा था. सिद्धार्थ फिलहाल अपर मुख्य सचिव वित्त विभाग के पद पर तैनात हैं. उनके पास सामान्य प्रशासन विभाग के अलावे अन्य पदों का भी अतिरिक्त प्रभार था. लेकिन अब वह मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के तौर पर काम करेंगे. हालांकि अगले आदेश तक डॉ एस सिद्धार्थ अपर मुख्य सचिव वित्त विभाग के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

इसके अलावे 1990 बैच के आईएएस अधिकारी चैतन्य प्रसाद को सामान्य प्रशासन विभाग का अपर मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है. इसके अलावे चैतन्य प्रसाद को बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. चैतन्य प्रसाद फिलहाल गृह विभाग में अपर मुख्य सचिव के पद पर तैनात हैं. उनके पास निगरानी विभाग के अपर मुख्य सचिव का भी अतिरिक्त प्रभार है।

सरकार ने 1990 बैच के आईएएस अधिकारी केके पाठक को बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान यानी विभाग के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया है. वह अपर मुख्य सचिव निबंधन उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के पद पर तैनात हैं. 2006 बैच के आईएएस अधिकारी संदीप कुमार आर पुडकलकट्टी को पथ निर्माण विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. उनके पास बिहार राज्य पथ विकास निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार रहेगा. फिलहाल वह श्रम संसाधन विभाग के सचिव के पद पर तैनात हैं।

2007 बैच के आईएएस अधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल को छात्र एवं युवा कल्याण विभाग के निदेशक के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. फिलहाल वह पशुपालन विभाग में निदेशक के पद पर तैनात हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024