परवेज़ अख्तर/सिवान:
तीन नवंबर को विधानसभा चुनाव निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, भयमुक्त वातावरण में कराने के लिए प्रखंड के अपग्रेड उच्च विद्यालय शेरही के शिक्षकों एवं बच्चों ने शुक्रवार को मतदाता जागरुकता अभियान के तहत मतदान को ले संकल्प दिलाया। साथ ही शिक्षक, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, आशा ने अपने-पोषक क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न विद्यालय के शिक्षकों जागरुकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। सीडीपीओ सोहेल अहमद ने बताया कि 3 नवंबर को भय मुक्त मतदान कराने के लिए पोषक क्षेत्रों में मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…