सिवान में सेवानिवृत्त शिक्षक की गला रेतकर हत्या, शव को झाड़ी में फेंका

  • डाग स्क्वाड व एएफएसएल की टीम ने की जांच
  • शौच कर रहे लोगों ने एक बदमाश को देखा

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सरसर गांव में बुधवार की देर रात एक सेवानिवृत्त शिक्षक की बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने को बदमाशों ने शव को झाड़ी में फेंक दिया। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ एकत्रित हो गई। मृतक की पहचान उक्त गांव निवासी 85 वर्षीय रामानुज सिंह के रूप में की गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने सिवान-गोपलगंज मुख्य पथ को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस पर देरी से घटनास्थल पर पहुंचने का आरोप लगा लोग आक्रोशित हो गए। इस दौरान लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। करीब दो से तीन घंटे तक सड़क जाम रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर मामला शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेजा। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि रामानुज सिंह बुधवार की रात्रि अपने घर से खाना खाने के बाद तकरीबन 7:55 बजे 150 मीटर दूर अपने बथान में सोने चले गए। वह प्रतिदिन अपने बथान में ही सोते थे। इसी बीच बथान के पीछे बगीचे में शौच में करने के लिए शौचालय के समीप जब वह गए की पहले से घात लगाए बदमाशों ने धारदार हथियार से उनकी गल्ला रेत कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद बदमाश उन्हें घिसटते हुए तकरीबन 15 मीटर दूर अंधेरे में ले गए, लेकिन किसी के आने की धमक पाकर उनका शव छोड़ फरार हो गए। इधर घटना की जानकारी जैसे ही स्वजनों को मिली की स्वजन घटनास्थल पर पहुंच शव देख रोने बिलखने लगे।

डाग स्क्वाड व एएफएसएल की टीम ने की जांच

बता दें कि हत्या के बाद पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर वरीय पदाधिकारी को स्थिति से अवगत कराया। वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर जांच के लिए डाग स्क्वाड व एएफएसएल की टीम को बुलाया गया। दोनों टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। जांच के दौरान घटना से संबंध कुछ सामान मिले हैं उनकी टीम जांच में जुटी थी।

शौच कर रहे लोगों ने एक बदमाश को देखा

जानकारी के अनुसार जिस समय बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया उस समय घटना स्थल से कुछ ही दूर पर आधा दर्जन महिलाएं और पुरुष शौच के लिए गए थे।जैसे ही घटना को अंजाम दिया गया और भागने की कोशिश की गई तो कुछ बदमाश बांस की एक चचरी से टकरा गए। इसी बीच एक ग्रामीण ने मृत रामानुज सिंह के पुत्र राजन सिंह को फोन कर बताया घटना की जानकारी दी। इसके बाद घर के लोग जब मौके पर पहुंचे तो रामानुज सिंह मृत अवस्था में थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026