परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के हुसैनगंज थाने के बघौनी गांव के समीप रविवार की रात करीब नौ बजे अपराधियों एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया. घायल युवक का नाम आसिफ इकबाल है जो बघौनी गांव निचासी अलीमुल्लाह अंसारी का पुत्र है. घटना के संबंध में घायल युवक ने बताया कि गांव में एक व्यक्ति के यहां शादी समारोह से गांव के तीन-चार लड़के खाना खा कर आ रहें थें. इसी क्रम में पुल के समीप एक बाइक पर सवार दो अपराधी आये तथा गोली मारकर फरार हो गये. घायल युवक ने घटना के कारणों के संबंध में कुछ नहीं बताया. युवक का प्राथमिक उपचार करने के बाद सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया. युवक के पैर में गोली फंसी हुयी थी. इधर हुसैनगंज थाने की पुलिस ने एक युवक को इस मामलें में पुछताछ के लिए पकड़ कर लायी. पूछताछ करने के बाद उसे पुलिस ने छोड़ दिया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…