परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के शहरकोला बाजार के समीप गुरुवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक किराना दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया।उधर घटना की सूचना मिलते ही आनन-फानन में स्थानीय बसंतपुर थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक आर्यन यादव ग्रामीणों व परिजनों के सहयोग से उसे इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे पटना रेफर कर दिया। खबर लिखे जाने तक उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है घायल दुकानदार शहरकोला गांव निवासी संजय साह(40वर्ष) है। परिजनों ने बताया कि वह अपने किराना दुकान का तगादा करने के लिए गांव व आसपास के इलाके में साइकिल सवार होकर गए थे कि तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके का लाभ उठाकर अज्ञात वाहन भागने में सफल रहा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…